Hanuman Chalisa

गोपाल भार्गव का आरोप, आचार संहिता का बहाना लेकर कर्जमाफी से बच रही कमलनाथ सरकार

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 11 मार्च 2019 (23:25 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से किसानों को मैसेज भेजे जाने को भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। आचार संहिता लगने के पहले ही किसानों के पास प्रदेश सरकार के कर्जमाफी न करने के संदेश पहुंचने को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने किसानों के साथ प्रदेश सरकार का मजाक बताया है।
 
भार्गव ने कहा कि पहले आर्थिक तंगी और अब आचार संहिता का बहाना लेकर कमलनाथ सरकार कर्जमाफी से बच रही है। उनका कहना है कि रविवार को चुनाव आचार संहिता लगने के 4 घंटे पहले प्रदेश सरकार ने किसानों के मोबाइल पर आचार संहिता का हवाला देकर कर्जमाफी में असमर्थता के एसएमएस भेजे थे तथा प्रदेश सरकार की कभी भी यह मंशा नहीं रही कि किसानों का कर्ज माफ हो। 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या कांग्रेस सरकार अब भविष्यदृष्टा हो चुकी है? आज किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। वहीं कांग्रेस अब किसानों के कर्जमाफी पर भाजपा के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में आने की तैयारी कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख