Hanuman Chalisa

हिन्दू महासभा ने ग्वालियर में शुरू की गोडसे की ‘ज्ञानशाला’

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (07:39 IST)
ग्वालियर (मप्र)। हिन्दू महासभा ने रविवार को विश्व हिन्दी दिवस पर ग्वालियर में अपने दफ्तर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला की शुरुआत कर दी। इस ज्ञानशाला में गोडसे और देश विभाजन से जुड़े तथ्यों को युवा पीढ़ी को बताने का काम किया जाएगा।
 
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने आरोप लगाया कि देश विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। इसके कारण अखंड भारत के दो टुकड़े हुए और करीब 5 लाख हिन्दुओं की हत्या की गई तथा 20 लाख से ज्यादा हिन्दू विस्थापित हुए।
 
उन्होंने कहा कि देश विभाजन को कांग्रेस ने स्वीकार किया और उसके कारण आज पाकिस्तान दुश्मन है और भारत का बहुत बड़ा धन उसके साथ सुरक्षा में खर्च होता है। उन्होंने कहा कि यही नहीं, कांग्रेस ने ही देश में हिन्दू और मुसलमान के बीच नफरत बढ़ाई। इसी कारण कांग्रेस 
 
ने नाथूराम गोडसे और नारायण राव आप्टे का अदालत में दिया गया बयान 50 वर्षों तक बाहर नहीं आने दिया। महात्मा गांधी की हत्या करने के जुर्म में गोड़से एवं आप्टे को 15 नवंबर 1949 को अंबाला की जेल में फांसी की सजा दी गई थी।
 
भारद्वाज ने बताया कि अब हिन्दू महासभा इसी इतिहास को नई पीढ़ी को बताने के लिए ग्वालियर में दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे की ज्ञानशाला शुरू कर रही है। इस ज्ञानशाला में गोडसे के अलावा राष्ट्र निर्माण करने वाले दूसरे महापुरुषों, गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, डॉ. हेडगेवार, पंडित मदन मोहन मालवीय से जुड़ा इतिहास भी बताएगी।
 
उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ने हमेशा से हिन्दी, हिन्दू और हिन्दुस्तान की बात की है और आज 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस है, इसलिए इस ज्ञानशाला की शुरुआत की गई है। इसके पहले हिन्दू महासभा ने 15 नवंबर 2017 को गोडसे का यहां मंदिर बनाने के लिए प्रतिमा भी स्थापित की थी, लेकिन उस समय उस प्रतिमा को जब्त कर लिया गया। इस प्रतिमा को हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता कई बार प्रशासन से मांगते रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

अगला लेख