Biodata Maker

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन होगा, मध्यप्रदेश ने केन्द्र को भेजा प्रस्ताव

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (22:17 IST)
भोपाल। देश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को करने जा रहे हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश सरकार ने इस स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम पर रखने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। 
 
राज्य सरकार ने पत्र में कहा है कि भारत सरकार द्वारा 100 करोड़ की लागत से भोपाल स्थित हबीबगंज स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। इसका लोकार्पण 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। दूसरी ओर, भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की मांग की थी।
इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में गोंड रानी कमलापति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करने के लिए 15 नवंबर को राज्य शासन द्वारा हबीबगंज रेलवे स्टेशन भोपाल का नामकरण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रूप में किए जाने का निर्णय किया है। इस संबंध में अविलंब कार्यवाही किए जाने की बात भी कही गई है। 
कौन हैं रानी कमलापति : मध्यप्रदेश सरकार के पत्र के मुताबिक 16वीं सदी में भोपाल गोंड शासकों के अधीन था। ऐसा माना जाता है कि उस समय राजा सूरज शाह के पुत्र निजाम शाह का रानी कमलापति से विवाह हुआ था। रानी कमलापति ने अपने जीवनकाल में अत्यंत बहादुरी और वीरता के साथ आक्रमणकारियों का सामना किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख