Hanuman Chalisa

Weather Updates : इंदौर समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2019 (00:17 IST)
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्यप्रदेश में आगमन के साथ ही सोमवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
 
भोपाल से रिलीफ कमिश्नर की ओर से जारी वायरलेस संदेश में कहा गया है कि आगामी 24 घंटों में आगर- मालवा, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, झाबुआ, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश होगी।

बारिश के लिए सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। 26 जून की सुबह तक पश्चिमी मध्यप्रदेश के उक्त स्थानों पर 64.5 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा हो सकती है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा और पीके साहा ने बताया कि मानसून तेज गति से प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और इसी के साथ बारिश में भी तेजी आने का अनुमान है। रात्रि में अन्य कई स्थानों पर वर्षा की बौछारें पड़ सकती हैं।
सोमवार को नौगांव में 21, रतलाम में 20.2, खंडवा में 9, इंदौर में 3.9, टीकमगढ़ में 3 मिमी, सागर एवं मंडला में 2, सिवनी में 1.4, मलाजखंड में 0.8, होशंगाबाद में 0.6, भोपाल में 0.2 मिमी तथा दमोह सहित अन्य कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।
 
वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान से बंगाल की खाड़ी से आगे तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी बनी हुई है, जो मानसून को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है।

इस बीच राजधानी भोपाल में आंशिक बादलों के बीच तेज धूप के कारण गर्मी कायम रही और रविवार के समान तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। रात्रि का भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27 रहा।
 
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री गुना में दर्ज हुआ। राजगढ़ में 40.6, रायसेन एवं खजुराहो में 40.4 और शाजापुर में 40 डिग्री अंकित हुआ।

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि मध्यभारत में ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात भी बना हुआ है जिससे 27 जून तक छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, उमरिया और जबलपुर में भारी बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

अगला लेख