Hanuman Chalisa

इंदौर के एयरपोर्ट परिसर में नरकंकाल मिलने से सनसनी

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (15:50 IST)
इंदौर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत इंदौर के देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‍डा परिसर में एक नरकंकाल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कंकाल करीब एक साल पुराना है।

एरोड्रम थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट के मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी विनोद सोनी ने नरकंकाल मिले होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके से कंकाल को जब्त कर लिया है और उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

उन्होंने बताया कि कंकाल 1 साल पुराना होने का अनुमान है। हालांकि यह कंकाल किसका है और एयरपोर्ट परिसर में कैसे मिला, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

इसमें मानव सिर और अन्य हिस्सा कंकाल के रूप में मिले हैं। दरअसल, एयरपोर्ट परिसर के एक गड्‍ढे में कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैसल गई थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल को जब्त कर लिया।
 
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह कंकाल आखिर यहां तक कैसे पहुंचा या फिर यहीं घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
< > शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट के मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी विनोद सोनी ने नरकंकाल मिले होने की सूचना दी थी।< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख