इंदौर में निगम कर्मचारी ने बनाया चालान, नाराज कांग्रेस पार्षद ने मारा थप्पड़

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (09:53 IST)
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पार्षद ने चालान बना रहे नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। निगम कर्मियों का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने उनके साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी की है।
 
आरोप है कि पार्षद मुबारिक मंसूरी ने निगम कर्मियों को पीटा और अपशब्द कहे। इस दौरान पार्षद समर्थकों ने भी गुंडागर्दी की। निगम कर्मियों का कहना है कि छोटी सी बात पर पार्षद ने काम करने से रोका और मारपीट की।  
 
घटना के बाद चंदन नगर पुलिस थाने में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद मुबारिक मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पार्षद निगमकर्मी से यह कहते सुने जा सकते हैं कि एक दूंगा, चुपचाप खड़े रह। यह कहने के बाद पार्षद ने निमकर्मी से पैन छीन लिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पार्षद ने निगमकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि पार्षद ने दावा किया जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मैं नहीं हूं। 
 
बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद अमानक पॉलीथिन की थैली रखने पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम की चालानी कार्रवाई के दौरान हुआ। पार्षद इस कार्रवाई से नाराज थे और उन्होंने गुस्से में नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि 3 साल पहले ही नगर निगम के अपर आयुक्त को एक भाजपा पार्षद के पति ने थप्पड़ मार दिया था। तब राज्य में भाजपा की सरकार थी, इसके बाद भी पार्षद और उनके पति पर मामला दर्ज किया गया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख