Dharma Sangrah

झाबुआ जिले में नदी-नाले उफान पर, वर्षा जारी

Webdunia
रविवार, 15 जुलाई 2018 (16:06 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में 5वें दिन भी बारिश जारी रहने से नदी-नाले उफान पर हैं।
 
सूत्रों के अनुसार जिले की अनास, माही, सुनार, नौगावा, पद्मावती और पम्पावती नदियां पूरे वेग से बह रही हैं। जिले के तालाबों, बावडियों, कुओं और हैंडपंपों का वॉटर लेवल भी बढ़ गया है। अच्छी वर्षा होने से क्षेत्र का किसान खेती के काम में लग गया है। मौसम में पूरी तरह से ठंडक घुल गई है और पहाड़ियों और मैदानों में हरियाली ही हरियाली दिखाई दे रही है।
 
 
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में झाबुआ में 40, रामा में 15, थांदला में 9.8, पेटलावद में 16.6, रानापुर में 2 और मेघनगर में 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में रविवार तक 281.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जिले में घने बादल छाए रहने से वर्षा जारी रहने की उम्मीद है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

भोपाल में 1.5 करोड़ में पति को लेकर 'डील', फैमिली कोर्ट का अनोखा केस

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कले से लापता साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

अगला लेख