Hanuman Chalisa

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील, उन्नाव कांड की पीड़िता और मां एमपी में आकर बस जाएं

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (20:08 IST)
भोपाल। उन्नाव रेप कांड को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रेप कांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पीड़िता और उसकी मां से अपील की है कि वे मध्यप्रदेश आकर बस जाएं।
 
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में एक तरह से उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी को असुरक्षित मानकर छोड़ने का निर्णय ले चुकी पीड़िता की मां और परिजनों से मैं अपील करता हूं कि वे सभी मध्यप्रदेश आकर बसने का निर्णय लें। प्रदेश सरकार पूरे परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।

 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम बच्ची का बेहतर इलाज कराने के साथ ही उसकी बेहतर शिक्षा  से लेकर संपूर्ण दायित्व निभाएंगे। सीएम ने कहा कि बच्ची का प्रदेश की बेटी की तरह ख्याल रखेंगे।
 
यूपी बीजेपी का पलटवार- वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस ट्वीट पर उत्तरप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी  ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो हर बात में राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। पूरे मामले  में जो कार्रवाई होनी चाहिए, वह उत्तरप्रदेश सरकार ने की है।
 
उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने दूसरे पड़ोसी राज्य राजस्थान, जहां उनकी पार्टी की सरकार चल रही है और वहां एक बेटी ने थाने में आग लगाकर आत्महत्या केवल इस बात के लिए कर ली कि उसकी दुष्कर्म की एफआईआर नहीं लिखी जा रही थी। ऐसे में वे कांग्रेस शासित राज्य, जहां बच्चियों के लिए इतनी बेचारगी है, पहले वहां की चिंता करें, उत्तरप्रदेश की चिंता छोड़ दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख