कृषि कानून का कमलनाथ ने किया कड़ा विरोध, बोले- देश को बर्बाद कर देगी यह सरकार...

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (11:05 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नए कृषि कानूनों को किसानों के शोषण का कानून करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार हवा में चल रही है और पूरे देश को बर्बाद कर देगी।

कमलनाथ ने यहां बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के दौरान कहा, यह सरकार आज हवा में चल रही है और हमारे पूरे देश को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बुधवार को मुलाकात की और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया।

इस बारे में पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा, राष्ट्रपति की भूमिका सरकार को सलाह देने की होती है। अब फैसला सरकार को लेना है। सरकार को कृषि क्षेत्र की हकीकत समझनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है।

कमलनाथ ने कहा, जब तक इस क्षेत्र में आर्थिक मजबूती नहीं होगी, हमारी अर्थव्यवस्था नहीं सुधर सकती है।आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख