Hanuman Chalisa

दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर उनके भाई लक्ष्मण सिंह का धरना

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (20:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के चाचौड़ा को राज्य का 53वां जिला बनाये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर उनके ही छोटे भाई एवं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

इस दौरान, दिग्विजय अपने बंगले में आए, लेकिन उनके इस धरने को नजरअंदाज करते हुए सीधे अपने घर के अंदर घुस गए।
 
धरने पर बैठे चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जुलाई को सार्वजनिक रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएंगे। इसलिए दिग्विजय तिथि दे दें। बस हम यही चाहते हैं। जल्द से जल्द चाचौड़ा आकर उसे जिला बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाएं।
 
जब उनसे सवाल किया गया कि आपको दिग्विजय के बंगले की बजाय धरना देने मुख्यमंत्री निवास पर जाना चाहिए था, तो इस पर लक्ष्मण ने कहा कि चाचौड़ा को जिला बनाये जाने की घोषणा कमलनाथ जुलाई में ही कर चुके हैं। इसलिए वहां जाने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय तिथि बताएं, कब मुख्यमंत्री के साथ चाचौड़ा आएंगे।
 
लक्ष्मण ने इशारों-इशारों में दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचौड़ा ने दिग्विजय को सब कुछ दिया और इसके बावजूद वह पिछले आठ साल से वहां नहीं गए हैं।
 
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लक्ष्मण सिंह मंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन वह मंत्री नहीं बन सके, जबकि दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को मंत्री पद मिल गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख