टीएंडसीपी उप संचालक के परिसरों पर लोकायुक्त का छापा

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (11:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के देवास जिले में संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) में पदस्थ एक उप संचालक के परिसरों पर मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी।
 
देवास जिला कार्यालय में पदस्थ उप संचालक अनिता कुरोठ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारी के इंदौर स्थित परिसरों पर अल सुबह से शुरू जांच में लोकायुक्त पुलिस को अब तक करोड़ों की संपत्ति के प्रमाण मिले हैं।
 
विशेष पुलिस स्थापना शाखा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि कुरोठ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिस पर आज उज्जैन, इंदौर और भोपाल के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही शुरू की गई हैं।
 
प्रारम्भिक जांच में कुरोठ के आधिपत्य में इंदौर की एक कॉलोनी में एक फ्लैट, राऊ में 6 मंजिला होटल और कनाडिया रोड स्थित एक फार्म हाउस के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा लाखों रुपए मूल्य की बेशकीमती घड़ियां, बंदूक और जेवरात भी मिले हैं। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त पुलिस की जांच जारी थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख