Hanuman Chalisa

मिशन 29 के लिए भाजपा ने कमर कसी, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को मिली यह जिम्मेदारी

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (08:15 IST)
भोपाल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पिछड़ने के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को जबलपुर और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को सीधी लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है।
 
इसके साथ ही पार्टी ने मुरैना लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी जयसिंह कुशवाहा, भिण्ड प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, सह प्रभारी हरीश मेवाफरोश, ग्वालियर प्रभारी विजय दुबे, गुना प्रभारी महेन्द्र यादव, सागर प्रभारी राजेन्द्र गुरू, टीकमगढ़ प्रभारी सुधीर अग्रवाल, सह प्रभारी धरमू राय, दमोह प्रभारी उमेश शुक्ला, खजुराहो प्रभारी नंदकिशोर नापित, सतना प्रभारी रामसिंह पटेल, रीवा प्रभारी बृजबिहारी शर्मा, सीधी प्रभारी  राजेन्द्र शुक्ल, शहडोल प्रभारी गिरीश द्विवेदी को बनाया है।
 
इसके साथ ही जबलपुर प्रभारी गोपाल भार्गव, मंडला प्रभारी गौरीशंकर बिसेन, सह प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, बालाघाट प्रभारी कन्हाईराम रघुवंशी, सह प्रभारी सुरेश देशपाण्डे, छिंदवाडा प्रभारी कैलाश सोनी, सह प्रभारी भगतसिंह नेताम, होशंगाबाद प्रभारी अलकेश आर्य, विदिशा प्रभारी सुरेश आर्य, भोपाल प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, राजगढ़ प्रभारी भक्तपाल सिंह, देवास प्रभारी पंकज जोशी, उज्जैन प्रभारी बहादुर मुकाती और मंदसौर प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा को बनाया गया है।
 
रतलाम-झाबुआ प्रभारी किशोर खण्डेलवाल, सह प्रभारी महेन्द्र सिंह चाचू बना, धार प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी, सह प्रभारी कलसिंह भाबर, इंदौर प्रभारी अरविन्द कवठेकर, खरगौन प्रभारी नागरसिंह चौहान, सह प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा, खण्डवा प्रभारी अंबाराम कराड़ा तथा बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए संतोष पारीख को प्रभारी नियुक्त किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में ऑपरेशन लोटस से राज्यसभा चुनाव में खिलेगा कमल?

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

राजेश एक्सपोर्ट्स के 15 लाख करोड़ के भंवर में फंसा LIC का पैसा! क्या डूब जाएगी आम निवेशकों की गाढ़ी कमाई?

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के गेमप्लान में फंसी कांग्रेस, तीसरे उम्मीदवार की एंट्री से क्रॉस वोटिंग का खतरा

पाकिस्तान बॉर्डर के 16 गांवों में रात गुजारेंगे गुजरात के 8 IPS, जानें सरकार ने क्यों लगाई नाइट ड्यूटी

अगला लेख