MP के छतरपुर में बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी, ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (23:04 IST)
छतरपुर (मप्र)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में गुरुवार को डेढ़ साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक खेत में बने एक बोरवेल में गिर गई।
 
लुगासी चौकी प्रभारी अतुल झा ने बताया कि छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र के दोनी गांव में दोपहर करीब 3 बजे राकेश कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपने खेत में खेलते-खेलते वहां बने खुले बोरवेल में गिर गई। उन्होंने कहा कि यह बच्ची बोरवेल में लगभग 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंसी हुई है।
ALSO READ: मध्‍यप्रदेश में पत्थरबाजों पर कसेगा शिकंजा, सरकार बनाएगी सख्‍त कानून
झा ने बताया कि कि स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस एवं सेना की टीम की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन से आसपास की मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है और एम्बुलेंस एवं ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कराई गई है। झा ने बताया कि मौके पर तहसीलदार सुनीता साहनी एवं नौगांव पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव भी मौजूद हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख