मध्यप्रदेश में अपराधियों को कुचल डालो, शिवराज की अफसरों को दोटूक, संरक्षण देने वालों को मैं देख लूंगा!

अपराध हुए तो अफसर होंगे सीधे जिम्मेदार

विकास सिंह
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (22:27 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में डबल मर्डर और प्रदेश में लगातार हो आपराधिक घटनाओं के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक प्रदेश के आला अफसरों के साथ जिलों के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अफसरों को दो टूक शब्दों में प्रदेश में अपराधियों को कुचलने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अपराध सहन नहीं होंगे।

कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराध बढ़ने के लिए जिम्मेदार और दोषी अधिकारियों को हटाने की कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बिना किसी दवाब के काम करे। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि घटना हुई तो टीआई, थानेदार ही नहीं वरिष्ठ अफसर भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि किसी की चिंता न करे, कोई अपराधियों को संरक्षण न दे। जो देगा उसे मैं देख लूंगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भी सावधानी रखी जाए। कानून व्यवस्था प्रथम प्राथमिकता है।
 
मुख्यमंत्री  ने कहा कि यदि ऑनलाइन अपराध हो रहे है, उस पर भी ध्यान दिया जाए, दूसरे राज्यों से अपराध होते है तो वहाँ के अधिकारियों का सहयोग अपराध खत्म करने में लिया जाए।  बैंक कर्मचारियों के नाम पर कुछ लोग वित्तीय अपराध भी कर रहे, इन्हे रोकें और माफिया, चिट फंड वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही हो। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहाँ अपराध बर्दाश्त नहीं करूंगा।
 
मुख्यमंत्री  ने कहा कि यदि ऑनलाइन अपराध हो रहे है, उस पर भी ध्यान दिया जाए, दूसरे राज्यों से अपराध होते है तो वहाँ के अधिकारियों का सहयोग अपराध खत्म करने में लिया जाए।  बैंक कर्मचारियों के नाम पर कुछ लोग वित्तीय अपराध भी कर रहे, इन्हे रोकें और माफिया, चिट फंड वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही हो। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहाँ अपराध बर्दाश्त नहीं करूंगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख