Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में दिग्विजय युग की हो रही वापसी, गोपाल भार्गव का कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गोपाल भार्गव का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश को पंद्रह साल पहले के दिग्विजय युग में ले जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार के 15 वर्षों में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया कि जब सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिला हो, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही प्रदेश के कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। इससे ये पता चलता है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को दिग्विजय युग में ले जा रहे हैं।


गोपाल भार्गव का आरोप है कि दिग्विजय युग में भी कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ते थे ओर यही हाल अब प्रदेश का फिर हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गैस राहत अस्पताल के डॉक्टरो और होमगार्ड के 14 हजार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

नेता प्रतिपक्ष ने कमलनाथ सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कर्मचारियों को वेतन न मिलना, किसानों को समय पर खाद न मिलना, किसानों को पाला का मुआवजा न मिलना और कर्जमाफी के नाम पर किसानों को सिर्फ आश्वासन का मिलना, कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना बंटाधार युग की पुनरावृत्ति को दर्शाता है।

उन्होंने ने कहा कि कहावत है कि पूत के लक्षण पालने में ही दिख जाते हैं। जिस दिन से कांग्रेस सत्ता में आई है तभी से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कमलनाथ सरकार के निर्णय यह दर्शाते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश फिर से 15 वर्ष पूर्व के अंधकार युग में जाने को तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख