Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में नए साल का उल्लास, देर रात तक चला जश्न, सुबह मंदिरों में उमड़ी भीड़

Webdunia
मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (11:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज सुबह से नए साल का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया। प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर और खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर समेत राजधानी भोपाल के भी लगभग सभी छोटे-बड़े मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग अलसुबह से ही दर्शन के लिए पहुंचे। प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों में दर्शन के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महाकालेश्वर में भस्मारती के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि नए साल में सभी प्रदेश की शांति, खुशहाली और विकास का संकल्प लें। प्रदेश को तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाएं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वे हमेशा अपनी क्षमता मुताबिक सभी की सेवा में कार्यरत रहेंगे।
 
इसके पहले सोमवार देर रात तक राजधानी भोपाल में बड़े होटलों, बाजारों और मॉल्स में लोग नए साल के आगमन का जश्न मनाते देखे गए। देर रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी और संगीत के साथ नए साल का स्वागत किया। 
 
नए साल के जश्न के मद्देनजर राजधानी भोपाल समेत इंदौर और अन्य स्थानों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भोपाल के सभी मुख्य स्थानों पर तैनात पुलिस ने वाहन चालकों की सख्ती से तलाशी भी ली। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्रीथ एनालाइजर से भी वाहनचालकों की जांच करते रहे। 
 
प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में भी देर रात तक बड़ी संख्या में लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। जबलपुर और ग्वालियर समेत अन्य स्थानों से भी इसी प्रकार की खबरें हैं। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

अगला लेख