Hanuman Chalisa

समूचे मध्यप्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की संभावना

Webdunia
सोमवार, 23 जुलाई 2018 (11:45 IST)
भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत समूचे प्रदेश में आने वाले तीन दिन तेज़ बारिश की सम्भावना जताई है। विभाग ने इसका कारण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में दबाव का क्षेत्र बनना बताया है, जो आने वाले 12 घंटे तक रहेगा।


इसके बाद में यह पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़कर कमजोर पड़कर कम दवाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो जाएगा। इसके प्रभाव से पूर्वी प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी और अनेक स्थान पर भारी वर्षा की संभावना है। आने वाले 24 घंटों के बाद पश्चिमी प्रदेश में वर्षा गतिविधियां बढ़ेंगी।

राजधानी भोपाल में भी सोमवार सुबह तेज़ बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जाम और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। इसके पहले ग्वालियर में कल चार घंटे में करीब तीन इंच बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में कल तेज़ बहाव में एक कार के बहने का वीडियो भी सामने आया। सड़कों पर भी तालाब जैसा पानी भर गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

अगला लेख