बड़ी खबर : मध्यप्रदेश ‌में‌ 31 मार्च तक‌ 8 वीं तक स्कूल रहेंगे बंद, 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी

1 अप्रैल 2021 से शुरु होगा नया शैक्षणिक सत्र

विकास सिंह
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (22:20 IST)
भोपाल। कोरोना के चलते मध्यप्रदेश में 8 वीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे और नया शैक्षाणिक सत्र एक अप्रैल 2021 से शुरु होगा। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद करने का बड़ा फैसला किया। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ करने का भी फैसला किया गया।

सरकार के इस फैसले के बाद कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी क्लास जल्द शुरु की जाएगी। इसके साथ 9 वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक या दो दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।

निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस लें- स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड के चलते जिस अवधि में निजी विद्यालय बंद रहे हैं, वे उस अवधि की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य शुल्क न लें। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

अगला लेख