Festival Posters

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे, Khargone में 45 डिग्री तापमान

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (22:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश मौसम के तेवर तीखे होने लगे हैं और सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर तापमान सामान्य स्तर (40 डिग्री) को पार कर गया है।
 
राजधानी भोपाल में आंशिक बादलों के बावजूद चिलचिलाती तेज धूप और गर्म हवाओं ने संकेत दे दिया है कि अगले 2-3 दिनों में लोगों को यहां झुलसाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ेगा।

यहां रविवार के मुकाबले तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है, हालांकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य है।
 
खरगोन में 45 डिग्री : 45 डिग्री के साथ खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। सीधी में 44 और नौगांव में 43 है। इसी के साथ ग्वालियर, धार, होशंगाबाद, खंडवा, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, रीवा और शाजापुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि फिलहाल आसपास कोई प्रभावशील सिस्टम नहीं है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर ऊपरी हवाओं में 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवात अवश्य है लेकिन काफी ऊपर होने पर वह भी निष्प्रभावी है। इसके अलावा घूमती हुई (वेरिएबल) हवाएं चल रही हैं जिससे आकाश में हल्की धूल छा सकती है जिससे गर्मी के और बढ़ने का अनुमान है।
 
अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान के बढ़ने का क्रम जारी रहने तथा भोपाल में आंशिक बादलों के बीच मौसम के शुष्क रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

योगी का 'क्लीन यूपी' मिशन : अब गंगा-यमुना में नहीं गिरेगा गंदा नाला! 85% सीवेज शोधन कर UP ने रचा इतिहास, 2035 तक का है ये 'सुपर प्लान'

अगला लेख