Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार, CM डॉ. यादव बोले- महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (20:22 IST)
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले को इंदौर प्रशासन ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इंदौर पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस का कहना है कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत की थी। शिकायत में अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ दो महिला क्रिकेटरों के साथ हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
 
मध्‍यप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में बेटियों व महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। 
 
<

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके 2 प्लेयर के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। इस पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है: श्री राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, इंदौर@DrMohanYadav51 #AustralianCricketTeam #Indore pic.twitter.com/LnVXZazZdd

— Home Department, MP (@mohdept) October 25, 2025 >
मध्‍यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और कानून का राज सर्वोपरि है। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ हुई घटना पर मध्‍यप्रदेश पुलिस ने सजगता दिखाते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्‍यप्रदेश सरकार और पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है-महिलाओं की सुरक्षा और कानून का पालन सर्वोपरि है, और अपराधियों को छूट नहीं दी जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

Bihar Assembly Elections 2025 : तो मुझे करें गिरफ्तार, बोले प्रशांत किशोर, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अयोध्या का विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता का संतुलित मॉडल बने

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

अगला लेख