Hanuman Chalisa

मोटी फीस वसूली लेकिन पढ़ाई नहीं कराई, मेडिकल कॉलेज संचालक गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (22:50 IST)
इंदौर। धोखाधड़ी के जरिए विद्यार्थियों के करियर से खिलवाड़ के आरोप में निजी मेडिकल कॉलेज के संचालक को पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने दिल्ली से धरदबोचा है। उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था।
 
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि शहर के मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के संचालक रमेश बदलानी (70) को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली के एक महंगे होटल से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। फरारी के दौरान वह भोपाल, मुंबई, पुणे आदि शहरों में पुलिस से छिपता फिर रहा था।
 
उन्होंने बताया कि बदलानी पर आरोप है कि उसने अपने संस्थान के मेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय कई विद्यार्थियों से 5-5 लाख रुपए की फीस वसूली। बाद में उसने आर्थिक दिक्कत का हवाला देते हुए कॉलेज में कक्षाएं लगाना बंद कर दिया, इसके साथ ही कॉलेज स्टाफ को वेतन का भुगतान भी नहीं किया।
 
पीड़ित छात्र-छात्राओं ने मामले में पिछले महीने कई दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों की शिकायत पर बदलानी के खिलाफ कनाड़िया थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया था।
 
पुलिस के मुताबिक बदलानी के पास दंत चिकित्सा की डिग्री है। वह 1980 के दशक में अमेरिका के एक निजी अस्पताल में बतौर दंत चिकित्सक सेवाएं दे चुका है। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड: मई की सबसे गर्म रात ने उड़ाए होश, क्यों कूलर-एसी भी हो रहे फेल?

PoK में ढेर हुआ भारत का एक और दुश्मन, पुलवामा हमले का मास्टर माइंड बुरहान हमजा मारा गया

उत्तराखंड में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून : धामी

'कॉकरोच जनता पार्टी' का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर धमाके के बाद X पर चला डिजिटल डंडा!

राहुल गांधी के मोदी-शाह के बयान पर सियासी बवाल, CM डॉ. मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा

अगला लेख