Dharma Sangrah

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से कम होंगी कीमतें : फडणवीस

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (22:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि पेट्रोल एवं डीजल को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आम सहमति बनाने से ईंधन की कीमतें नीचे आ जाएंगी। फडणवीस ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव पर निर्भर करती हैं।
 
 
उन्होंने यहां कहा कि ईंधन की कीमतें कम करने के बारे में एक कार्यबल पहले ही कोशिशें कर रही हैं। यदि इन्हें (पेट्रोल एवं डीजल को) जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो इससे कीमतें कम हो जाएंगी। महाराष्ट्र इसके लिए पहले ही सहमति दे चुका है। जीएसटी परिषद को निर्णय लेने से पहले राजस्व नुकसान जैसे पहलुओं को भी देखना होगा।
 
फडणवीस ने कहा कि सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों के साथ बातें चल रही हैं। अन्य राज्यों ने अभी तक सहमति नहीं दी है। एक बार जब पेट्रोल एवं डीजल को जीएसटी के दायरे में ले आया जाएगा, इसका दायरा बदल जाएगा। अभी करों के ऊपर कर लग रहा है जिससे दाम बढ़ जाते हैं। जीएसटी से एकल कर सुनिश्चित होगा।
 
फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों की सरकारों के पीछे हिमालय की तरह अडिग है और सभी रुकी परियोजनाओं को मोदी सरकार में मंजूरी मिली है। सूखे की समस्या को दूर करने, सिंचाई व्यवस्था तैयार करने और सड़कें बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भारी राशि मुहैया कराई है। केंद्र ने पिछले 4 साल में महाराष्ट्र को इतना दिया है, जो पिछले 20 सालों में भी नहीं दिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल भाव में 19 दिन तक बदलाव रोकने के बाद से अब तक लगातार 11वें दिन इनकी कीमतें बढ़ाई गई हैं। 14 मई के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 2.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.60 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

अगला लेख