Hanuman Chalisa

एमपी में आधी रात को पुलिस, प्रशासनिक सर्जरी, 15 जिलों के कलेक्टर और 16 जिलों के एसपी बदले

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 2 जून 2019 (08:51 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। शानिवार को आधी रात के बाद जारी ट्रांसफर लिस्ट में प्रदेश में 33 IAS और 37 IPS अफसरों को इधर से उधर दिया गया है। 15 जिलों के कलेक्टर और 16 जिलों के एसपी बदल दिए गए। उज्जैन कलेक्टर रहे मनीष सिंह को सीएम कमलनाथ का ओएसडी बनाया गया है।
 
चुनाव के दौरान जिन कलेक्टरों के कामकाज से सरकार के खुश नहीं रहने की खबरें आई थी उनको उनके वर्तमान जगह से हटा दिया गया। इनमें भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े समेत 15 जिलों के कलेक्टर शामिल है। वहीं सरकार ने 16 जिलों के एसपी को भी बदल दिया है।
 
इसके साथ ही भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद पर भी गाज गिरी है उनको भोपाल में आईजी रेल बनाया गया है। उनकी जगह आईजी चंबल योगेश देशमुख अब भोपाल आईजी होंगे। इसके साथ ही सागर और चबंल संभाग में नए कमिश्नर को बनाए गए हैं।
 
इसके साथ ही चुनाव आचार संहित के कारण जबलपुर,शहडोल औऱ सिंगरौली के जिन एसपी को हटाया गया था उन्हें फिर से जिले की कमान दे दी गई है। सरकार ने कटनी, शहडोल, अनूपुपुर ,सीधी, धार जबलपुर, खंडवा, मंदसौर,बड़वानी, सिंगरौली, आगर मालवा को भी हटा कर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख