Hanuman Chalisa

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आंखें निकालीं..(वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मध्यप्रदेश। तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। फिर वो चाहे किसी की हत्‍या या मासूमों के साथ दुष्‍कर्म का मामला ही क्‍यों न हो। कुछ ऐसा ही मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकरी का है, जहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई और उसमें नाकाम रहने पर उन दरिंदों ने छात्रा की हत्‍या कर उसकी आंखें तक निकाल लीं।
 
 
क्षेत्र में मासूमों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्‍य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। इस बार मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकरी का है, जहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि दुष्‍कर्म की कोशिश के बाद उसकी गला घोंटकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और आरोपी का मन इतने पर नहीं भरा तो दरिंदे मासूम की आंखें तक निकालकर ले गए।
बताया जाता है कि 11 वर्षीय यह छात्रा, जिसका नाम राधा प्रजापति है, कक्षा 5 में अध्‍ययनरत थी। वह स्कूल से लौटने के बाद खेत से चारा लेने गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। जैसे ही लोगों को घटना का पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
 
मासूम छात्रा के परिजन (सुरेश प्रजापति) ने प्रशासन से मामले में तुरंत इंसाफ की मांग की है। उनका कहना है कि लोगों को डर है कि जल्द ही दोषियों को न पकड़ा गया तो अन्य मासूमों की जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए मामले का ज़ल्द खुलासा किया जाए।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पन्ना के पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंचे और उनका कहना है कि यह अंधाकत्ल है। आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है। मामले में बलात्‍कार सहित हत्या के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

अगला लेख