Hanuman Chalisa

शिवराज के मंत्री बोले, घर से निकाल लाएंगे, जमीन में गाड़ देंगे

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (16:00 IST)
आगर मालवा। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े पर हमला करते हुए एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि यहां बैठे लोग कमजोर नहीं है, न तुम्हारी नौटंकी में विश्वास करने वाले हैं। न तुम्हारे बहकावे में आएंगे। अच्छे के साथ कदम मिलाकर चलते हैं। लेकिन जो बुरा करेगा तो घर से निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ देंगे। 
 
यादव ने कहा कि विधायक इसलिए नहीं होते हैं कि सरपंचों का शिकार करें। शिकार करना है और अगर तुम्हारे अंदर दम है तो जंगल में जाओं और जानवर मारो।
 
मंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार में अतिक्रमण के नाम पर तोड़ी गई धर्मशाला को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में तुम हमारे समुदाय की धर्मशाला तोड़ने पहुंच गए थे। तुम्हारे बाप की इतनी हिम्मत कैसे हो गई?
 
उन्होंने कहा कि उज्जैन लंका में नहीं है, हम दौड़े चले आएंगे और ईंट से ईंट बजा देंगे। हमारे साथ कोई अगर बुरा करेगा तो हम उसे घर से निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ (दफना) देंगे। 
 
संबोधन के दौरान उन्होंने आगर मालवा बिधानसभा सीट के कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नकली राजा के छोरे को लेकर आए, हम सबको ठिकाने लगा देंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख