Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश से रूठा मानसून, अब तक सावन भी सूखा-सूखा, संकट में अन्नदाता

विकास सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून को दस्तक दिए लगभग एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन अब भी प्रदेश के लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। सावन के महीने में आमतौर पर जब इन दिनों लगातार बारिश का दौर जारी रहता है, इसके उलट इस बार अब तक सूखा ही सूखा है। मानसून की बेरुखी से अगर सबसे अधिक किसी के सामने संकट खड़ा हुआ है तो वह हैं प्रदेश के अन्नदाता। बारिश के इंतजार ने एक तरह से किसानों को तड़पा दिया है।

आषाढ़ के बाद अब सावन के भी सूखा जाने से प्रदेश के कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। वहीं मौसम विभाग भी मान रहा है कि प्रदेश में झमाझम बारिश के लिए जो सिस्टम बनना चाहिए वह अब भी गायब है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साह कहते हैं कि प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं होने और ट्रफ लाइन के भी प्रदेश के बाहर जाने से प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है जिसके चलते बारिश में एक बड़ा अंतराल आ गया है।

मौसम विज्ञानी भी मान रहे हैं कि प्रदेश में अब तक बारिश अच्छी नहीं हुई है जिसमें पश्चिमी मध्य प्रदेश और छिंदवाड़ा, बैतूल जैसे जिले खासा प्रभावित हुए हैं। वेबदुनिया से बातचीत में मौसम विज्ञानी पीके साह कहते हैं कि इस हफ्ते के आखिरी तक प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो हो सकता है।

इसके पीछे कारण बताते हुए वे कहते हैं कि एक बार फिर ट्रफ लाइन अलवर और ग्वालियर से पास बन रही और साउथ गुजरात में अरेबियन शी में भी एक सिस्टम बनने से पूरे प्रदेश में लगातार नमी बनी हुई है। इससे इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश को अच्छी बारिश मिले।

संकट में अन्नदाता : मानसून की बेरुखी से अगर सबसे अधिक किसी के सामने संकट खड़ा हुआ है तो वह हैं प्रदेश के अन्नदाता। बारिश के इंतजार ने एक तरह से किसानों को तड़पा दिया है। खेतों में बोई फसल अब चौपट होने लगी है। धान, सोयाबीन और मक्का जैसी फसलें अब खेतों में सूख रही है या सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है।

पहले से ही परेशानियों से जूझ रहा अन्नदाता सूखे के चलते खेतों में पड़ी दरारों को देख अब निराश होने लगा है। कृषि के जानकार कहते हैं कि कम बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में धान की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अगर अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन और मक्का की फसल भी खराब हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 4 बड़ी गलतियां, जिससे BJP को मिला क्लीन स्वीप का मौका !

माथे पर दिल का निशान, कभी भटकता था सड़कों पर, Peace Dog Aloka का दिल्ली में हुआ ग्रैंड वेलकम [VIDEO]

माइकल क्लार्क की गेंद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जड़ा छक्का (Video)

मानसून की तैयारियों में जुटी उत्‍तराखंड सरकार, मुख्‍यमंत्री धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

मप्र में कांग्रेस पर फटा दूसरा 'बम', राज्यसभा से इंदौर तक ‘वॉकओवर’! क्या विपक्ष के लिए सिकुड़ रहा है चुनावी मैदान?

अगला लेख