shiv chalisa

मध्यप्रदेश में 10 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय, अच्छी बारिश की संभावना

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (16:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में करीब 10 दिनों के अंतराल के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे पारा नीचे चला गया और लोगों को उमसभरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बातचीत में बताया कि राज्य में 11 से 16 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : 10 जुलाई तक दिल्ली आएगा मानसून, इन राज्यों में गर्मी का कहर...
 
उन्होंने कहा कि मानसून थोड़े विराम के बाद धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में सक्रिय हो रहा है। अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम हवाएं उठ रही हैं जिससे राज्य में नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रविवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे मध्य में और नमी आएगी।

ALSO READ: मौसम अपडेट : 10 जुलाई को उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंचेगा मानसून, IMD ने जताया अनुमान
 
साहा ने बताया कि शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में गुना के कुम्भराज शहर में सबसे अधिक 72 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सिंगरौली के सराय इलाके में 66.4 मिमी. बारिश हुई। इस अवधि के दौरान भोपाल के कोलार इलाके में 4.8 मिमी. बारिश हुई जबकि इंदौर के देपालपुर और महू इलाकों में क्रमश: 10.5 मिमी और 6 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान कुछ हद तक कम हो गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख