Hanuman Chalisa

MP Board Exam 2021 Date: एमपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 30 अप्रैल से 10वीं, 12वीं के एग्जाम 1 मई से

विकास सिंह
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (15:50 IST)
भोपाल। एमपी बोर्ड ने इस साल होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम का एलान कर दिया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल से दसवीं की परीक्षा शुरू होगी जो 15 मई तक चलेगी, वहीं बारहवीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होगी और 18 मई तक चलेगी। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। दसवीं और बारहवीं का टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट http://mpbse.nic.in/ पर जा कर भी देख सकते है।
 
बोर्ड ने इस बार एक और बदलाव किया है, अगर किसी भी छात्र को किसी विषय में सप्लीमेंट्री आती है तो उसकी मार्कशीट में कहीं भी सप्लीमेंट्री नहीं लिखा जाएगा न ही सप्लीमेंट्री वाले विषय के सामने स्टार लगा होगा। वहीं अगर किसी छात्र के पहली परीक्षा में अंक कम आते है तो उसे विकल्प दिया जाएगा की वह अंक सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठ सभी विषयों के पेपर दोबारा दे सकता है। दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में अधिक अंक मिलेंगे उसे मान्य किया जाएगा।
 
कोरोना के चलते इस बार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कई बड़े बदलाव किए है। इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी। अगर किसी छात्र को किसी विषय सप्लीमेंट्री आती है या छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे दोबारा परीक्षा देने के लिए साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, छात्र तीन महीने बाद दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।
 
10वीं 12वीं परीक्षा में इस बार पेपर प्रश्न बैंक से बनाए जाएंगे। परीक्षा नए ब्लूप्रिंट के आधार पर होगी। मंडल ने हर विषय के पूरे पाठ्यक्रम को तीन यूनिट में बांट दिया है। सभी यूनिट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका उत्तर पूरे चैप्टर को ठीक से समझ कर पढ़ने के बाद ही दिया जा सकेगा। हर विषय में 100 अंक का प्रश्नपत्र होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख