Hanuman Chalisa

मप्र में अब 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की सौगात, 150 यूनिट तक ही मिलेगा फायदा

विकास सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश में आम बिजली उपभोक्ताओं को कमलनाथ सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में ऐसे घरेलू उपभोक्ता जो हर महीने 150 यूनिट से कम बिजली की खपत करते हैं, अब उनको 100 यूनिट बिजली 100 रुपए में मिलेगी। इसके बाद डेढ़ सौ यूनिट तक बिजली का बिल विशेष सब्सिडी के टैरिफ के तहत आएगा यानी अगर आप महीनेभर में 150 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं तो पहले 100 यूनिट का बिल 100 रुपए और इसके बाद 1-50 यूनिट का बिल वर्तमान टैरिफ 4.95 पैसा प्रति यूनिट से आएगा।

नई योजना का लाभ केवल उन उपभोक्ताओं को मिल सकेगा जिनकी महीने की खपत 150 यूनिट तक ही है। बिजली की खपत 150 यूनिट से अधिक होते ही पूरे बिल पर सामान्य टैरिफ लगेगा और ऐसे उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं मिलेगा। बिजली बिल की यह नई योजना एक सितंबर से लागू हो जाएगी। ऊर्जा मंत्री प्रियवत सिंह के मुताबिक सभी शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से घरेलू कनेक्शन पर यह टैरिफ लागू होगा। 

मिलाटवखोरों के खिलाफ 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान : मध्य प्रदेश में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए सरकार ने अब मिलवाटखोरों के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ने का मन बना लिया है। सरकार ने अब लोगों को मिलावट से बचाने के लिए 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान छेड़ दिया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता को मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान जारी रहेगा।

बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अब लोग ट्रोल फ्री नंबर 104 पर मिलावटखोरों के खिलाफ शिकायत कर सकेंगे। त्यौहारों को देखते हुए इस समय मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने इसके लिए पूरे प्रदेश में एक व्यापक अभियान छेड़ रखा है, जिसमें मिलावट करने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख