Hanuman Chalisa

नूपुर के समर्थन में प्रज्ञा, कहा- देवी-देवताओं का अपमान होगा तो 'सच' बताया जाएगा

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (16:02 IST)
भोपाल। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के बीच पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नूपुर का समर्थन करते हुए कहा कि अगर कोई हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करता है तो ऐसे लोगों को 'सच' बताया जाएगा।
 
भोपाल की सांसद ठाकुर की टिप्पणी के बाद मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नूपुर को विवादित टिप्पणी के कारण पार्टी से निलंबित कर चुकी है। ठाकुर ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि यह सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी में) भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा। इसे फव्वारा कहना गलत है। यह हमारे हिन्दू देवी-देवता और सनातन धर्म पर कुठाराघात है इसलिए हम असलियत बताएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब है कि कहीं-न-कहीं इतिहास गंदा है। सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।
 
नूपुर को विवादास्पद टिप्पणी के बाद फोन पर कथित रूप से धमकी मिलने के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि हमेशा विधर्मियों ने ऐसा ही किया है। कमलेश तिवारी (लखनऊ के एक हिन्दू संगठन के नेता) ने कुछ कहा, तो उससे इनको (विधर्मियों को) पीड़ा हुई और वर्ष 2019 में उनका कत्ल कर दिया गया।
 
ठाकुर ने कहा कि विधर्मी अपनी गंदी मानसिकता से हमारे देवी-देवताओं को बुरा-भला बोलते हैं। फिल्मों के जरिए हमारे देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हम चुप रहते हैं, हमें विरोध करना होगा। हम अपने देवी-देवताओं के अपमान को कैसे सहन कर सकते हैं? भाजपा सांसद ने कहा कि जो इतिहास है वो सच है। एक लंबा कम्युनिस्ट इतिहास है... ये भारत हिन्दुओं का है और यहां सनातन धर्म जिंदा रखना पड़ेगा। ये हमारी जिम्मेदारी है।
 
ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है लेकिन भाजपा की सांसद अब नूपुर के पक्ष में बयान दे रही हैं। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नूपुर का बयान देना क्या सोची-समझी योजना थी? मिश्रा ने कहा कि भाजपा को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह निलंबित नेता के साथ खड़े होने के लिए ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख