मॉर्निंग वॉक पर गए भाजपा नेता की हत्या, सड़क से 25 फीट दूर खेत में मिली लाश

Webdunia
रविवार, 20 जनवरी 2019 (10:34 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी कस्बे में सुबह की सैर पर गए भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की रविवार सुबह हत्या कर दी गई।
 
वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार ठाकरे सुबह की सैर पर गए थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत के पास मिला। हत्या किसने और क्यों की, यह सब पता लगाया जा रहा है।
 
कुशवाह ने कहा कि 48 वर्षीय मनोज ठाकरे हत्या उस समय की गई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह सवा पांच बजे ठाकरे प्रतिदिन की तरह अकेले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और बलवाड़ी से एक किलोमीटर दूर उनकी लाश सड़क से 25 फ़ीट दूर एक खेत में मिली।
 
उनका मफलर और ऊनी टोपा सड़क पर मिला, जबकि उनका रक्तरंजित शव सड़क से करीब 25 फीट दूर मिला। संभवतः उन्हें सड़क से खेत तक तक घसीटने के उपरांत हत्या की गयी। एक रक्तरंजित पत्थर भी घटनास्थल के समीप मिला है।
 
कुशवाहा ने बताया कि ठाकरे को सिर में चोट हैं और विधि विज्ञान विशेषज्ञ (एफएसएल) की टीम के परीक्षण से पता चल सकेगा कि हत्या किस चीज से की गई है। ठाकरे तीसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बने थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सेंधवा के पूर्व भाजपा विधायक अंतर सिंह आर्य के मुताबिक उन्हें संदेह है कि यह राजनीतिक द्वेष के चलते की गई हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और भय का वातावरण है। 
ठाकरे आर्य के करीबी माने जाते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कौन है PM मोदी का यह प्रशंसक, 14 साल से चल रहा था नंगे पांव, आज पूरी हुई यह प्रतिज्ञा

RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं, पशुपति पारस ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

अगला लेख