Hanuman Chalisa

मंगलसूत्र के विवादित विज्ञापन पर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम, 24 घंटे में विज्ञापन वापस नहीं लिया‌ तो होगी FIR

विकास सिंह
रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (11:58 IST)
भोपाल। फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के विवादित मंगलसूत्र वाले विज्ञापन पर अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र वाले विज्ञापन को बेहद आपत्तिजनक और अश्लील बताया‌ है।
 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर सब्यसाची मुखर्जी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते है कि वह  आपत्तिजनक, अश्लील विज्ञापन को वापस लें, नहीं तो FIR रजिस्टर्ड कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस भेजी जाएगी।
 
गृहमंत्री ने कहा कि लगातार जानबूझकर हिंदू धर्म को टारगेट किया‌ जा रहा है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व धार्मिक दृष्टि से मंगलसूत्र का ही है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माँ पार्वती है और काले हिस्सा भगवान शिव।
 
शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है मुझे इस बात को लेकर बेहद आपत्ति है कि तमाम चेतावनी के बाद भी हिंदू धर्म व उसके प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ की सुनियोजित प्रक्रिया जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख