Dharma Sangrah

भोपाल में पीएम मोदी बोले, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देशहित सर्वोपरि

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2023 (12:10 IST)
PM Modi in Bhopal :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन पर देश को 5 वंद भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा.... 
-किसी पार्टी के इतिहास में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ
-भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।
-भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देशहित सर्वोपरि है। 
-10 लाख कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहा हूं। 
-पीएम मोदी ने भोपाल के कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
-गोवा, झारखंड और बिहार को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस।
-मध्यप्रदेश को एक साथ 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।
-पीएम नरेंद्र मोदी आज देंगे 5 नई वंदे भारत की सौगात, भोपाल से चलेगी 2 नई वंदे भारत।
-तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 रानी  कमलपति स्टेशन से भोपाल-इंदौर वंदे भारत, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ रांची-पटना वेंद भारत एक्सप्रेस और गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
-इस दौरान प्रधानमंत्री ट्रेन में पहली बार सफर कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी कर सकते हैं।
-भोपाल से इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का आज सभी स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा और सभी जगह इसका स्वागत किया जाएगा।
-इस तरह रानी कमलपति से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत का सभी स्टेशनों पर पहले दिन स्वागत किया जाएगा। पहले दिन आज बच्चों और रिटायर्ड लोगों को रेलवे मुफ्त यात्रा कराएंगे।
 
क्या है वंदे भारत का किराया? रानी कमलपति से इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे 28 जून से अपने तय शेड्यूल के तहत चलाया जाएगा। वंदेभारत एक्सप्रेस का भोपाल (रानी कमलापति स्टेशन) से इंदौर के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1600  और चेयरकार का किराया 910 रुपए होगा। वहीं रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1880 रु औऱ चेयरकार का किराया 1055 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, एयर होस्टेस पिंकी की आखिरी कॉल, भावुक पिता ने क्या बताया

कौन थे अजीत पवार का जेट उड़ाने वाले कैप्टन सुमित कपूर, Learjet का माना जाता था Expert

कौन थीं अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक, 25 साल उम्र में दर्दनाक मौत, कितने साल का था अनुभव, MP से क्या था कनेक्शन, कैसे भरी थी सपनों की उड़ान

क्या था 70,000 करोड़ का सिचाई घोटाला, कैसे जुड़ा था अजित पवार का नाम

अजित पवार की तरह विमान हादसे में गई थी इन दिग्गजों की जान, देखें Photos

सभी देखें

नवीनतम

नाथूराम गोड़से द्वारा महात्मा गांधी को गोली मारे जाने के बाद क्या हुआ?

अयोध्या जिला जेल से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 6 सस्पेंड

चांदी 4 लाख पार, मात्र 8 माह कैसे 3 लाख से ज्यादा बढ़े दाम

मेघालय में गारो समुदाय को मिली ISIS की धमकी, 2027 तक जमीन खाली करने की दी चेतावनी

बारामती विमान हादसे की ड्रोन तस्वीरें, हादसे में हुई थी डिप्टी CM अजित पवार की मौत

अगला लेख