दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने का आदेश हिंदू संस्कृति पर हमला, BJP नेता ने शिवराज को लिखा पत्र

भोपाल में सिर्फ 2 घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति : कलेक्टर

विकास सिंह
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (16:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में दीपावली पर पटाखे फोड़े जाने को लेकर अब सियासत गरमा गई है। भोपाल ‌सहित कई जिलों में कलेक्टरों के उस आदेश हिंदू ‌संगठनों और भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध‌ किया है जिसमें दीपावली के दिन रात में आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़े जाने की अनुमति दी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कलेक्टरों के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को पत्र लिखकर इस आदेश को तुरंत हटाने की मांग की गई है। 

भाजपा नेता ने कलेक्टरों के पटाखे चलाने के समय‌ सीमा के आदेश को हिंदू त्योहारों के महत्व को कम करने की कोशिश बताते हुए कहा कि यह हिंदू संस्कृति ऊपर एक सुनियोजित हमला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि दीपावली के अवसर पर प्रदेश की जनता को भरपूर पटाखे चलाने की छूट दी जाए और उस पर कोई भी कलेक्टर रोक नहीं लगा पाए इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग मुख्यमंत्री ‌से‌ की है।
भोपाल में सिर्फ 2 घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति- भोपाल में जिला प्रशासन ने पटाखे फोड़ने की समय सीमा तय कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से आदेश के मुताबिक दीपावली के दिन रात आठ से दस बजे तक ही ग्रीन पटाखे फोड़े जा सकेंगे। जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम सीमा में दीपावली के दिन पटाखों पर प्रतिबंध लगाते हुए सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण और वायु प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी के दिशा निर्देशों के बाद लिया है। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 के तहत आदेश आदेश जारी कर दिए हैं आदेश का उल्लंघन करने पर 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख