Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले में शहीद अश्विनी काछी पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (18:52 IST)
जबलपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद हुए अश्विनी काछी को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उनके पैतृक गांव में उमड़ पड़ा।
 
जबलपुर के सिहोरा तहसील के खुडावल गांव का रहने वाले अश्विनी काछी को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत कमलनाथ कैबिनेट के कई मंत्री पहुंचे।
 
अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़े लोगों ने नम आंखों के साथ 'अश्विनी काछी अमर रहे' के नारे लगाए। पुलवामा में शहीद हुए अश्विनी कुमार काछी सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में तैनात थे।
 
अश्विनी काछी 4 साल पहले 2014-15 में सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद शहीद अश्विनी काछी की पहले पोस्टिंग 2017 में श्रीनगर में हुई थी।
परिवार में सबसे छोटे अश्विनी को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। अश्विनी कुमार काछी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। नौकरी लगने के बाद परिजन अश्विनी के शादी की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अश्विनी के शहीद होने खबर लगते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

'मुझसे 6 जून को एयरपोर्ट पर मिलें' : अमेरिका से लौट रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक ने किया दिल्ली घेरने का ऐलान!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सख्त, जीवन बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम

अगला लेख