Hanuman Chalisa

RTE प्रक्रिया प्रारंभ के समय बच्चों की उम्र में संशोधन हो, नहीं तो बच्चे पढ़ाई से रह जाएंगे वंचित

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (17:54 IST)
इंदौर। जागरूक उपभोक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार अमोलिया ने पालकों की चिंताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन दिया है। इसमें यह मांग की गई है कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार आरटीई (RTE) की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत आयु सीमा 15 जून तक 3 वर्ष कम्प्लीट होना चाहिए, जैसे नियमानुसार प्रवेश के लिए आयु सीमा कक्षा नर्सरी में 3 से 4 वर्ष कक्षा, केजी वन में 4 से 5 कक्षा केजी 2 में 5 से 6 वर्ष, कक्षा पहली क्लास में 6 से 7 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित है।

ALSO READ: कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी 'मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना', फ्री शिक्षा के साथ मिलेगी ये मदद
 
लेकिन पिछले वर्ष 2020-21 में यह प्रक्रिया कोविड 19 महामारी होने के कारण प्रारंभ नहीं की गई थी। मुख्य विषय की बात यह है कि इस वर्ष पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों की आयु स्वत: ही बढ़ गई है जिससे वे बच्चे आयु सीमा के कारण शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
 
अत: इस प्रक्रिया में कक्षा पहली (1st क्लास) में प्रवेश के संबंध में आयु सीमा अधिकतम 7 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष तक की जाए जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सके तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए यह प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। यह ज्ञापन अमोलिया ने हिमांशु चन्द आईएएस अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर के माध्यम से दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

अगला लेख