Hanuman Chalisa

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सांवेर के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

विकास सिंह
सोमवार, 18 मई 2020 (12:33 IST)
भोपाल। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में अब सियासी सरगर्मी भी धीमे धीमे जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अब अपनी तैयारियों शुरु कर दी है। ऐसे में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में सांवेर के कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सभी नेताओं का  दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर  प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और सांवेर के पूर्व विधायक तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।
 
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंडी अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी  हुकुम सिंह पटेल, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ शामिल है।
 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जिस गति से मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में काम कर रही है और भाजपा का संगठन जिस गति से काम कर रहा है। उस यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सांवेर भी तुलसी सिलावट के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त होगा। 
 
भाजपा में शामिल होने के पश्चात सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का  आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हम प्राण प्रण के साथ जुटेंगे।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख