Hanuman Chalisa

सपाक्स का बड़ा आरोप, क्रांति रैली विफल करने के लिए सरकार ने निरस्त की कई ट्रेनें

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (23:50 IST)
भोपाल। सपाक्स समाज की 30 सितंबर को भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर क्रांति रैली आयोजित है। इस रैली के एक दिन पूर्व शनिवार को रेलवे ने कटनी, बीना, गुना, ग्वालियर आदि स्थानों से आने वाली कई ट्रेनें निरस्त या स्थगित कर दी हैं।
 
सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि सपाक्स की रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का फीडबैक मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने रैली को विफल करने का कुचक्र रचा है।
 
त्रिवेदी ने बताया कि रेलवे ने 29 सितंबर को प्रेस नोट जारी कर कटनी—मुड़वारा—बीना पैसेंजर, बीना—मुड़वारा—कटनी पैसेंजर, भोपाल—बिलासपुर तथा बिलासपुर—भोपाल पैसेंजर, बीना—गुना व गुना—बीना पैसेंजर, बीना—कोटा, कोटा बीना, झांसी—बीना, बीना—झांसी पैसेंजर 29 व 30 सितंबर के लिए निरस्त कर दी गई हैं। 
साथ ही ग्वालियर—भोपाल, भोपाल—ग्वालियर तथा ग्वालियर—बीना, बीना ग्वालियर पैसेंतर गुना बीना व गुना भोपाल के मध्य निरस्त कर दी हैं।
 
त्रिवेदी ने कहा कि इसके लिए रेलवे ने घटिया सा कारण देते हुए कहा गया है कि कटनी—बीना—गुना रेलखंड पर कोल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 12 ट्रेनें निरस्त, 4 आंशिक निरस्त तथा एक को री—शेड्यूल किया जा रहा है। उन्होंने रेलवे तथा केन्द्र सरकार की इन ट्रेनों को निरस्त करने पर निंदा की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख