सतना में पुलिस हिरासत में मौत के बाद बवाल, थाना प्रभारी और कांस्टेबल निलंबित

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (13:05 IST)
सतना। मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के सतना जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद बवाल हो गया। खबरों के मुताबिक व्यक्ति को लॉकअप में गोली लगी। इसके बाद व्यक्ति के परिजनों ने थानों में जमकर बवाल मचाया। घटना के बाद सतना एसपी ने थाना प्रभारी और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। 
  
खबर के अनुसार सतना जिले के सिंहपुर थाना में पिछले दिनों चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने राइफल समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया था।
चोरी की जांच कर रही सिंहपुर पुलिस ने एक संदेह के आधार पर छापा मारकर राजपति कुशवाहा नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था। इसके साथ 2 अन्य लोगों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही थी। खबर के अनुसार संदिग्ध से पूछताछ के दौरान लॉकअप के अंदर गोली चल गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर नागौद कलिंजर मार्ग पर जाम लगा दिया है। भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। परिजनों ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख