rashifal-2026

जनसंघ के समय से संजोया गया सपना आज साकार हुआ, आर्टिकल 370, 35 ए हटने पर बोले शिवराज

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (18:03 IST)
भोपाल। 70 साल बाद जम्मू-कश्मीर को नई आजादी देने के मोदी सरकार के फैसले के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को खत्म कर मोदी सरकार ने जनसंघ के समय से संजोए गए वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया है।
 
यह कहना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का। शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज जनसंघ के समय से संजोया हुआ करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है। आर्टिकल 370 और 35ए की समाप्ति पर पीएम नरेन्द्र मोदी को अभिनंदन और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद।
 
इसके साथ ही शिवराज ने लिखा कि एक सपना था, जो साकार हुआ है। एक संकल्प था, जो पूरा हुआ है। एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। आज श्रद्धेय श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय एवं हजारों और राष्ट्रभक्तों का सपना पूरा हुआ। हम उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
 
इसके साथ ही शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई जम्मू-कश्मीर की भूल मोदीजी ने सुधार दी है। उन्होंने कहा कि आज सही अर्थों में जम्मू-कश्मीर को आजादी मिली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख