Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों की मदद में आगे आए सीएम शिवराज,खातों में सीधे एक हजार रुपए देेने का एलान

विकास सिंह
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:05 IST)
भोपाल । लॉकडाउन पार्ट-2 के एलान के साथ ही महाराष्ट्र के बांद्रा में हजारों प्रवासी मजदूरों के एक साथ सड़क पर आने के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिवराज सरकार बाहर के प्रदेशों में फंसे मजदूरों की मदद के लिए उनके खातों में एक हजार रूपए बतौर सहायता राशि देने जा रही है। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑडियो कॉन्फ्रसिंग के जरिए पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों को ऐसे मजदूरों क नाम के नाम, मोबाइल नंबर, एवं बैंक खातों की सूची बनाये जाने में प्रशासन की मदद करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही ऐसे मजदूरों की सूची प्राप्त हो जाएगी, उनके खातों में एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत भिजवा दी जाएगी। वे जहां हैं वहीं से यह राशि निकाली जा सकेगी तथा उससे वे अपनी आवश्यक दैनिक जरूरतों की पूर्ति कर सकेंगे। 
 
मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि  आवश्यकता होने पर यह सहायता दोबारा भी दी जा सकती है। साथ ही उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके वहां उनके भोजन, राशन, आश्रय आदि की व्यवस्था भी की गई है। इन कठिनाई के दौर में वे धैर्य रखें, हम उनकी सहायता के लिए खड़े हैं।
 
इस मौक पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पूरी सरकार और संगठन परिश्रम के साथ  कोरोना से युद्ध लड़ रहा है । मध्यप्रदेश में कोई भूखा ना रहे, किसी को राशन की कमी नहीं आए इसके लिए  बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । प्रदेश के जो मजदूर बाहर के प्रदेशों में फंसे हुए हैं उनको त्वरित राहत देने के लिए जो योजना बनाई है  उस योजना के क्रियान्वयन की दिशा में सभी सांसद विधायक और पार्टी के जिलाध्यक्ष त्वरित गति से कार्यवाही करें ।
 
 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार ने बढ़ाए काम के घंटे, सर्वसम्मति से पारित हुआ विधेयक

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश 15000 शिक्षकों की भर्ती होगी, लाड़ली बहनों के लिए 23882 करोड़

गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड ही नहीं, वेलेंटाइन डे पर भारत में Condom की भी रिकॉर्ड बिक्री, आशिकों ने चौंकाया

अमित शाह ने कहा- 'भारत टैक्सी' का होगा विस्तार, ओला और उबर को मिलेगी कड़ी टक्‍कर

Fact Check: इंडिया AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का 'चीनी रोबोट' विवाद; क्या है पूरी सच्चाई?

अगला लेख