Festival Posters

मध्यप्रदेश में अब पैदल नहीं चलेंगे पलायन कर रहे मजदूर, मदद में आगे आई शिवराज सरकार

विकास सिंह
मंगलवार, 12 मई 2020 (11:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों को अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों के लिए पैदल जा रहे मजदूरों को बस से उनके गृहराज्य की सीमा तक पहुंचाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने मजदूरों के लिए भोजन और उनके रहने की  व्यवस्था करने के निर्देश भी अफसरों को दिए है।

मजदूरों की मदद के लिए ट्रांजिट प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए है। ट्रांजिट प्वाइंट से स्पेशल बसों के जरिए मजूदरों को उनको राज्य की सीमा तक छोड़ा जाएगा। इसके साथ ट्रांजिट प्वाइंट पर मजदूरों के रुकने, भोजन, पानी और दवा की भी व्यवस्था होगी। 
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में मजदूरों का अतिथि के रूप में स्वागत कर सभी सुविधाएं देने की बात कहते हुए पैदल चल रहे लोगों से साथ पूरी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए है।
सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी करते हुए अलग अलग राज्यों के मजदूरों के लिए अलग अलग जिलों में ट्रांजिट पॉइट बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मजूदरों के लिए देवास और गुना में ट्रांजिट प्वाइंट बनाया गया है। इसके साथ ही सीहोर के दौलतपुर में मजदूरों के लिए ट्रांजिट प्वाइंट बनाया गया है। वहीं मजदूरों को भेजने के लिए 375 से अधिक बसों को  लगाया गया है। 
 
वहीं मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख से अधिक मजूदर वापस लाए जा चुके है। जिसमें गुजरात से एक लाख 5 हजार, राजस्थान से 45 हजार और महाराष्ट्र से 40 हजार मजदूर वापस लाए गए है। इसके साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब,हरियाणा,केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से वापस आए मजदूर शामिल है। 

अपर मुख्य सचिव और प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूप आईसीपी केशरी के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों में  फंसे मध्यप्रदेश के करीब 60 हजार मजदूरों  को उनके घर पहुंचाया जा  चुका है। इसके साथ  ही अन्य प्रदेश में फंसे मजूदरों को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार और रेलवे से 71 ट्रेनों की मांग की है। हर दिन प्रदेश में अन्य प्रदेश से 8-10 ट्रेन मजदूरों को लेकर आ रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख