Hanuman Chalisa

मप्र में लंगड़ी है कांग्रेस की सरकार, कभी भी गिरा देंगे : शिवराज सिंह

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (00:41 IST)
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर जमकर निशाना साथा। शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों पर उन्हें शर्म आती है जो अपनी ही माटी के नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार लंगड़ी है, कभी भी गिरा देंगे।
 
अपने जन्‍मदिन के अवसर पर इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंह वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों पर उन्हें शर्म आती है जो अपनी ही माटी के नहीं हुए। वे मध्यप्रदेश की माटी को लजाने का काम कर रहे हैं। सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।
 
चौहान ने कहा कि जब तक हाथ-पैर चलेंगे, काम करता रहूंगा। कांग्रेस इस भरोसे में न रहे कि सरकार बनी है। लंगड़ी सरकार बनी है कभी भी गिरा देंगे। उन्होंने एयर स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि जो हिम्मत भाजपा सरकार ने दिखाई, वैसी हिम्मत आज तक कोई सरकार नहीं दिखा सकी।
 
चौहान ने कहा कि वे अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मिले स्मृति चिन्ह गणमान्य लोगों को देकर उनसे गरीबों के उपचार के लिए दान लेंगे ताकि गरीबों का उपचार किया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

अगला लेख