Festival Posters

MP : चुनावी साल में बदले-बदले से नजर आ रहे हैं शिवराज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (22:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों भाजपा पूरी तरह चुनावी रंग में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हार का मुंह देख चुकी पार्टी इस बार पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। उनके अंदाज-ए-बयां अब पूरी तरह से बदल गए हैं।
 
जनता को इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बदला रूप नजर आ रहा है। शिवराज अब अब पहले वाले शिवराज नहीं रहे! मंच पर भी वे कुर्सी पर नहीं बैठते, बल्कि माइक हाथ में लेकर घूमते हुए जनता से बात करते और अफसरों को धमकाते नजर आते हैं। जनता इनके इस बदले रूप से चमत्कृत है। पहली बार वे उस शिवराज से मुखातिब है, जो सीधे कोड़ा फटकारते दिखाई दे रहे हैं।
<

हमने तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म लेगी, तो लखपति बनकर पैदा होंगी। 6वीं में जाने पर ₹2 हजार, 9वीं में जाने पर ₹4 हजार, 11वीं व 12वीं में ₹6-6 हजार तथा कॉलेज में एडमिशन लेने पर साढ़े 12 हजार रु. व डिग्री पूरी होने पर साढ़े 12 हजार रु. दिए जाएंगे:CM pic.twitter.com/ZE3UG9s4q1

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 7, 2023 >
मुख्यमंत्री के इस रौद्र रूप से अफसरों में घबराहट है, पर जनता खुश है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी जनता के सामने प्रकट करने में पीछे नहीं रहते। प्रदेश की बहनों, भांजियों को भी को खूब मना रहे हैं। हर योजना का गणित वे मंच से समझाने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि उनका यह रूप जनता के वोटों में कितना तब्दील होता है, यह चुनाव के परिणामों से ही पता चलेगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख