Hanuman Chalisa

शिवरात्रि पर श्मशान के सन्नाटे में बुदबुदाते होंठ...

जीतेन्द्र वर्मा
होशंगाबाद। शिवरात्री पर रात्रि का तीसरा पहर शुरू होते ही नर्मदा किनारे अघोरी, कपालिक और तंत्र मंत्र के महापंडितों के बुदबुदाते होंठ से निकलती मंत्रों की आवाज श्मशान के सन्नाटे में सिहरन पैदा कर देती है।
 
मान्यता के अनुसार देशभर में कही भी अघोर साधना या कपालिक तंत्र, मसान विधा में सिद्धि हासिल करने वाले तांत्रिक शिवरात्रि की रात को नर्मदा किनारे के श्मशान में पापोद्धार और साधना का उत्कीलन करने यहां पहुंचते हैं। भोग विलास से दूर की दुनिया के इन संतों के कर्मकांड आमजन से भिन्न है।
 
शहर के भीलपुरा और रामघाट पर आज रात तांत्रिकों की चहलकदमी रहेगी। बनारस के मणिकर्णिका और अन्य शमशान में महीनों साधना कर सिद्धि हासिल करने वाले तांत्रिक अघोरी यहां चुपचाप अपनी आमद देते हैं।
 
आचार्य सोमेश परसाई ने बताया की अघोर तंत्र संसार में नर्मदा किनारे के श्मशान का अलग महत्व है। तांत्रिक जबतक नर्मदा किनारे आकर अपने पापो का उद्धार नहीं करता वह सिद्धि उसके काम की नहीं रहती है। इसलिए अघोर पंथ के अनुयायी शिवरात्रि पर श्मशान में पहुंचते हैं। 
 
एक डुबकी के साथ होती मंत्र पूजा : बताया जाता है की शिवरात्रि की रात को श्मशान किनारे माँ नर्मदा में एक डुबकी लगाकर मंत्र पूजा के साथ तांत्रिकों का पापोद्धार होता है। भस्म रमाये ये जानकार सूर्योदय तक शिव भक्ति में लीन रहते हैं। 
 
नमक चमक विधि से होता अभिषेक : शमशान भूमि पर रेत (बालू) से शिवलिंग का निर्माण किया जाता है। भगवान् का आव्हान कर पंचामृत स्नान के साथ शुरू होता है नामक चमक से रुद्राभिषेक। इसमें भगवन शिव की रुद्री पाठ के पंचम अध्याय तक क्रम से पांच बार पाठ किया जाता है। इस तरह रुद्री से सम्पूर्ण अभिषेक होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

अगला लेख