Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में बनेंगे स्‍मार्ट गांव, मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने की जायका से चर्चा

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (09:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव भी बनाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से सोमवार को जायका के प्रतिनिधिमंडल से स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने के संबंध में चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं का परीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अगले 3 वर्ष में योजनाएं मूर्तरूप ले सकें। उन्होंने जायका मिशन दल से प्रदेश में मोनो रेल परिचालक प्रोजेक्ट तथा वन संरक्षण, संयुक्त वन प्रबंधन और जैव विविधता परियोजना में निवेश की इच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जायका के मिशन दल ने बताया कि जापान द्वारा मध्यप्रदेश में समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय सहायता देने की सहमति दी गई है। जायका से वित्तीय सहायता के लिए 3000 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना में मंदसौर, नीमच एवं रतलाम जिले के 9 विकासखंड के 1735 गांव में लगभग 20 लाख ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध होगा।

जायका मिशन दल में सु मिसातो तकाहासी कन्ट्री ऑफिसर, कजुनोरी नकाई इंजीनियर, केनीचीरो इवाहोरी प्रोग्राम स्पेशलिस्ट, सुब्रतो तलुकदार प्रिंसिपल डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट, जायका कन्सलटेंट फर्म निप्पॉन कोई कम्पनी लिमिटेड के मयासुकी फुजी, टीम लीडर रिसा किकुची, सब लीडर हीदेहीसा तमुरा, फेसिलिटी प्लानिंग और ऑपरेशन एण्ड मेटेंनेंस अकीरो नटोरी शामिल थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख