Hanuman Chalisa

घायल SP सिद्धार्थ चौधरी ने सुनाई खरगोन दंगों की कहानी, बताई सख्ती की वजह

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (14:41 IST)
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा में घायल हुए जिले के एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि अचानक पथराव हुआ, पेट्रोल बम चलाए जा रहे थे। हालात बेकाबू हो गए और पुलिस के सामने सख्ती के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि दंगाईयों के हाथ में तलवारे थी। जब उन्होंने एक दंगाई से तलवार छीनने की कोशिश की तो उसके साथी ने उन पर गोली चला दी।

ALSO READ: खरगोन पर फेक फोटो पर चौतरफा घिरे दिग्विजय, 5 FIR दर्ज, कांग्रेस विधायक ने भी उठाए सवाल, गृहमंत्री का तंज
चौधरी ने कहा कि जब मुझे पता लगा कि वहां सांप्रदायिक झड़प हुई है तो मैं मौके पर पहुंचा। वहां मैंने एक युवक को तलवार लिए देखा तो मैं उसके पीछे दौड़ा। जैसे ही मैंने उससे तलवार छीनने की कोशिश की, तो मेरा अंगूठा कट गया। इसके बाद मैंने उसे फिर से पकड़ने की कोशिश की, तभी उसके साथी ने मुझ पर गोली चला दी, जिससे मेरा पैर घायल हो गया।
 
सिद्धार्थ चौधरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।
 
खरगोन के अडिशनल कलेक्टर सुमेर सिंह मुजाल्दे ने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया था। जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर आगजनी भी हुई और कई वाहनों के साथ घरों में आग लगा दी गई। इस सांप्रदायिक झड़प में तीन पुलसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा को लेकर अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख