Hanuman Chalisa

कमलनाथ सरकार की बड़ी चूक, बंद स्कूलों में कर दी शिक्षकों की पोस्टिंग

मुस्तफा हुसैन
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (10:48 IST)
कमलनाथ सरकार ने नीमच जिले के ऐसे बंद पड़े 45 स्कूलों में से अधिकांश में अध्यापको की पोस्टिंग कर दी, जो पिछली सरकार द्वारा बंद कर दिए गए हैं।  बंद स्कूलों में अध्यापकों की पोस्टिंग ने बैठे बिठाए भाजपा को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। 
 
नीमच जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जावद उपखंड का गांव है अम्बा, जहां पिछले सत्र में शासकीय माध्यमिक शाला बंद कर दी गई। यहां कई बार अध्यापकों का टोटा रहा, लेकिन अब जब स्कूल बंद हो गया तो सरकार ने यहां अध्यापक की पोस्टिंग कर दी। ऐसा एक दो नहीं जिले के 45 बंद स्कूलों में से अधिकांश में अध्यापकों के तबादले कर दिए गए। 
 
इस पूरे मामले को लेकर अब जिले में हाहाकार मचा है। आरटीआई कार्यकर्ता परमजीत सिंह फौजी कहते हैं, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित खेल है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच ही नहीं वरन दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
वहीं, इस मामले में भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है। उसके जिला मीडिया प्रमुख कमलेश मंत्री कहते है कमलनाथ सरकार में तबादलों की फाइल यूं ही नहीं चलती, रुपए देना पड़ते है। जो स्कूल पिछली सरकार में बंद हो चुके उनमे तबादले करप्शन का बड़ा खेल है। इस पूरे मामले में जब हमने बीएल बामनिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया की यह गलती हुई है। 
 
बामनिया ने कहा की ये वो स्कूल है जो ज़ीरो नामांकन के कारण बंद कर दिए गए थे, लेकिन संकुल प्राचार्यों ने पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं की जिसके कारण पोर्टल पर इन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त दिख रहे थे, इसलिए यहां शिक्षकों की पोस्टिंग हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख