Hanuman Chalisa

राजगढ़ में जमीन विवाद में 2 पक्षों में तनाव, आगजनी और पथराव

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (10:37 IST)
राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव में बुधवार रात दो पक्षों में हुए जमीन विवाद के बाद तनाव फैल गया। देर रात दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसके बाद एक मकान को आग लगा दी गई। इतना ही नहीं विदाद के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, राजगढ़ जिला मुख्यालय से 15 KM दूर करेड़ी गांव में बीती रात जमकर बवाल हुआ। गांव में रहने वाले आल्लावेली और पूर्व सरपंच मोहन वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
 
बुधवार शाम गांव से थोड़ी दूर अल्लावेली के बेटे गोलू और असलम ने मोहन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मोहन बेहोश हो गया। जब मोहन का भाई होकम चंद वर्मा वहां पहुंचा तो अल्लावेली और उसके बेटों ने होकम के साथ भी मारपीट की।
 
नाराज़ भीड़ ने अल्लावेली के घर में आग लगा दी। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। गांव में बवाल की खबर लगते ही राजगढ़ से पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उग्र भीड़ ने खिलचीपुर SDM, राजगढ़ तहसीलदार और राजगढ़ कोतवाली थाने गाड़ियों पर भी पथराव किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख