Hanuman Chalisa

आज ट्रेन तेरा भाई चलाएगा, लोको पायलट की सीट पर बैठकर युवक करने लगा जिद, लोगों की सांसें अटकीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (16:46 IST)
ग्वालियर शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया। यहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ट्रेन के इंजन में चढ़ गया और लोको पायलट की सीट पर बैठकर सीट पर कब्‍जा कर लिया। वो यहीं नहीं रुका, उसने पायलट से ट्रेन चलाने की जिद कर डाली। बता दें कि यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी मेमो ट्रेन में हुई। ट्रेन कैलारस जाने के लिए तैयार थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्‍या है पूरा मामला : कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और लोको पायलट कुछ देर के लिए इंजन से बाहर आए थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक अचानक इंजन में घुसा और सीधे ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। वह ट्रेन चलाने की जिद करने लगा। तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल को दी गई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को शांत कराने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसने इंजन के किसी नियंत्रण उपकरण या लीवर को नहीं छुआ, जिससे संभावित हादसा टल गया।

करीब कुछ मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को इंजन से उतार लिया। पूछताछ में वह अपनी बात स्पष्ट नहीं कर सका। अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। फिलहाल युवक को पुलिस हिरासत में लेकर उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

घटना के बाद ट्रेन की तकनीकी जांच की गई और सब कुछ सामान्य पाए जाने पर उसे कैलारस के लिए रवाना कर दिया गया। वायरल वीडियो में युवक इंजन में बैठा नजर आ रहा है और पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारते दिख रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख